बेतिया: बेतिया जलापूर्ति योजना को मंजूरी मिलने पर मेयर ने सरकार को धन्यवाद दिया, 68.78 करोड़ रुपये की लागत से होगी योजना
आज 14 फरवरी 3 बजे मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि केबिनेट में बेतिया जलापूर्ति योजना, जिसकी लागत करीब 68.78 करोड़ रुपए की है, उसे स्वीकृति मिल गई है, अब अमृत 2.0 के तहत बेतिया नगर निगम क्षेत्र के शहरी जल व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, बता दें कि नवीनतम तकनीकों का प्रयोग कर जल प्रबंधन को और बेहतर बनाया जाएगा