शिकोहाबाद: शिकोहाबाद अस्पताल में तैनात नेत्र सर्जन डॉ. मोहित सिंघल को सुभाष सेवा समिति ने किया सम्मानित
शिकोहाबाद के स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहित सिंघल को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'सुभाष सेवा समिति' द्वारा सोमवार दोपहर सम्मानित किया गया। डॉक्टर सिंघल गरीब व जरूरतमंद मरीजों के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं और हर माह बड़ी संख्या में सफल नेत्र ऑपरेशन कर रहे हैं।