मेदिनीनगर (डालटनगंज): एमआरएमसीएच से मिली एटीएस जवान को छुट्टी, अमन साहू की गोली से हुआ था जख्मी, गैंगस्टर ने छीना था इंसास
गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर में जख्मी एटीएस जवान राकेश कुमार को एमआरएमसीएच से छुट्टी मिल गई। पलामू पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जवान को रांची एटीएस मुख्यालय भेजा गया है। दरअसल,11 मार्च को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में एटीएस की टीम पर कुख्यात अपराधी अमन साहू के गुर्गों ने हमला किया था। इस हमले में एटीएस के जवान राकेश कुमार जख्मी हो गए थे। अमन साव मारा गया था