बहराइच: रिसिया बाजार इलाके में बंदर के हमले में युवक घायल, धूप सेकने के लिए छत पर गया था
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसिया बाजार इलाके में धूप सेकने के लिए छत पर गए युवक पर बंदर ने हमला करके घायल कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। घायल युवक ने बताया कि वह छत पर गया था। तभी अचानक बंदर ने हमला करके घायल कर दिया। जिसका इलाज जारी है।