गरखा: गरखा एनएच-722 पर सड़क हादसे में मारे गए अज्ञात बाइक सवार की हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम
Garkha, Saran | Sep 8, 2025 गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर लचका पुल के समीप सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे एन एच 722 पर हुए सड़क हादसे में अज्ञात मृतक की पहचान कर ली गई । तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हुई युवक की पहचान गरखा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर निवासी रामस्वरूप सिंह के पुत्र मनोज सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई।