गरखा: गरखा के शहीद सब इंस्पेक्टर इम्तियाज को मरणोपरांत वीर चक्र सम्मान से नवाजा गया
Garkha, Saran | Aug 28, 2025 जम्मू कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मो0 इम्तियाज को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। गुरुवार को करीब 2:00 बजे गरखा प्रखंड के नारायणपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हजारीबाग बीएसएफ सी ओ सुनील कुमार ने शहीद के पत्नी शहनाज अजीमा को वीर चक्र प्रशस्ति पत्र सौंपा