क्षेत्रीय साहू समाज ट्रस्ट समिति आठनेर द्वारा कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर श्री राम मंदिर आठनेर में माता कर्मा का पूजन किया गया तथा मंगल भवन में साहू समाज के बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।