कटनी नगर: बड़वारा में चौपन लाइन के रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, एसपी कार्यालय में शिकायत
बड़वारा थाना क्षेत्र के सुशील वेयरहाउस में वाहन चालक के पद पर पदस्थ आनंद पाल का शव 12 जनवरी को चौपन रेलवे लाइन पर रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था इस घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। और आज मंगलवार दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय समाज पार्टी के बैनर तले एसपी आफिस पहुँच घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। और शिकायत की है।