पकड़ीदयाल: पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तत्काल प्रभाव से पकड़ीदयाल इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक साह को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार चंदन के जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। डीएसपी ने बताया कि अशोक साह द्वारा सिरहा के चर्चित भिखारी सहनी हत्याकांड (2016) में न्यायालय से जुड़े कार्यों की अवहेलना करने पर कार्रवाई हुई है।