शनिवार दोपहर एशिया के पहले रेल इंजन कारखाना, जमालपुर में जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 41 कर्मवीर रेल कर्मियों के लिए सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन कारखाना प्रशासन की ओर से अधिकारी सभा कक्ष में किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक (सीडब्ल्यूएम) विनय प्रसाद वर्णवाल ने की। इस अवसर पर सीडब्ल्यूएम विनय प्रसाद व