खनियाधाना में जनविश्वास शिविर आयोजित, 12 लाख की सहायता वितरित
शिवपुरी- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज जनपद पंचायत खनियाधाना में विशाल जनसंवाद शिविर लगाया गया। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी मुख्य अतिथि रहे और कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में शिविर का आयोजन हुआ। कलेक्टर ने आमजन की समस्याएं सुनी और कई का मौके पर ही निराकरण किया। शेष मामलों में अधिकारियों को समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। लाडली लक्ष्मी योजना के तहत 5 बालिकाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। सामाजिक न्याय विभाग ने 8 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश सौंपे। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत 6 मृतक श्रमिकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की सहायता राशि के पत्र दिए गए।
मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल को लेकर आए विवाद को कलेक्टर और विधायक ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों से चर्चा कर हल कराया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Collector Shivpuri Pritam Lodhi Arpit Verma IAS
#शिवपुरी #जनविश्वासअभियान #खनियाधाना
Pichhore, Shivpuri | Aug 7, 2026