रविवार दोपहर 3:37 पर अपने एक हैंडल से तस्वीरें साझा करते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर, अपने प्रियजनों के साथ मिलकर जरूरतमंदों और गरीबों के बीच भोजन (थाली) का वितरण किया। इस सुखद अनुभव ने मुझे यह याद दिलाया कि खुशी और उत्सव का सच्चा अर्थ दूसरों की मदद में है।