इटावा: हरदोई गाँव के ग्रामीणों ने 'जमीन कब्जा मुक्त' कराने के सम्बंध में डीएम को दिया ज्ञापन, हाथों में तख्ती लेकर लगाए नारे
Etawah, Etawah | Feb 9, 2024 हरदोई के ग्रामीणों ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान ग्रामीणों ने हाथों में तख्ती लेकर नारे भी लगाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, कब्जा की गई जमीनों में कब्रिस्तान की जगह भी शामिल है।