इटावा: इटावा सांसद ने संसद में चम्बल एक्सप्रेस वे को जल्द बनवाने का मुद्दा उठाया, कहा-जो अटल एक्सप्रेस वे के नाम से बन रहा है
Etawah, Etawah | Feb 9, 2024 इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने संसद में चम्बल एक्सप्रेस वे को जल्द बनवाने का मुद्दा उठाया। सांसद ने कहा कि चंबल एक्सप्रेस वे के किनारे बहुत बड़ा क्षेत्र है, कभी दस्यु की गोलियों की गड़गड़ाहट से विकास से वंचित रहा है। उस एक्सप्रेस वे को जो अटल एक्सप्रेस वे के नाम से बन रहा है, उसको जल्द बनवाने की कृपा करें।