पेटरवार: तेनुघाट डैम में छोड़े गए 6 लाख मछली के बच्चे, स्थानीय मछुआरों की आजीविका होगी मजबूत
पेटरवार के तेनुघाट डैम में शुक्रवार को 6 लाख मछलियों की बच्चो को छोड़ा गया है।समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध तेनुघाट डैम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा मत्स्य अंगुलिकाओं (फिश फिंगरलिंग्स) का संचयन किया गया।इस अवसर पर लगभग 6 लाख मछलियों की बच्चों को डैम में छोड़ा गया, जिससे मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।