बांसवाड़ा शहर में आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा का समापन मंगलवार सुबह 7 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। दाहोद रोड स्थित नाथेलाव तालाब पर बड़ी संख्या में छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारायण किया। इस दौरान तालाब परिसर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ रही।