सारंगपुर: भोपाल से शाजापुर रहे CM मोहन यादव के काफिले में शामिल कार ने शिमला होटल के पास ऑटो को मारी टक्कर, 4 लोग हुए घायल
शाजापुर स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में जा रहे सीएम डॉ। मोहन यादव के काफिले की कार ने एन एच 52 हाईवे शिमला होटल के पास ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल सीएम ने काफिला रुकवा कर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा व प्रभारी कलेक्टर महीप किशोर तेजस्वी घायलों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे।