लाडपुरा: कोटा में दिनदहाड़े दुकान में चोरी का वीडियो, चप्पल लेने के बहाने आया चोर, गल्ले से नगदी निकालकर भागा
Ladpura, Kota | Jun 30, 2025 कोटा शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश फुटवियर की दुकान में चप्पल लेने के बहाने आया था। मौका देखकर गल्ले से नगदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुकानदार ने चोरी की शिकायत थाने में दी है।