शहपुरा नगर परिषद कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह अंतर्गत स्वच्छता की ज्ञानवर्धक कार्यशाला का शुक्रवार दोपहर 3:30 से आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं के द्वारा स्वच्छता पर महिलाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किया करते हुए सराहना की गई। दरअसल कार्यक्रम के उपरांत मौजूद महिलाओं का स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।