मधेपुरा में सोमवार सुबह बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-107 पर राजपुर स्थित गैमन इंडिया प्लांट के पास हुई।मृतक की पहचान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के डेफरा वार्ड-10 निवासी रामचंद्र यादव सौरव कुमार (25) के रूप में हुई है।