बुधवार दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने इस मामले में DPRO को एक ज्ञापन दिया। और कहा कि 10 मार्च को विकास भवन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तुमरिया, हेमसिंह ने सफाईकर्मी राजेश कुमार और अजीत कुमार के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्र व्यवहार किया। जिससे आहत होकर सफाई कर्मी पानी की टंकी पर चढ़ा था। कार्यवाई नही हुई तो धरना होगा