सिंगरौली: सिंगरौली-शक्तिनगर मार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से युवती की मौत
सिंगरौली -शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक दुखद दुर्घटना में तेज़ रफ़्तार डीजल टैंकर ने एक साइकिल सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। 18 वर्षीय विद्या जायसवाल, जो बांसी की निवासी थीं, अपने घर से पिज्जा हट की ओर काम पर जा रही थीं जब यह भयानक हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना,आज दोपहर 2 के समय हुई जब विद्या अपने काम पर जा रही थी।