लाडपुरा: कलश यात्रा में श्रद्धा व भक्ति की बयार, श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर छावनी पर तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव समारोह
Ladpura, Kota | Apr 11, 2025 श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर प्रबंध समिति, छावनी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर छावनी से कलश यात्रा निकाली गई। जो नगर निगम कॉलोनी मार्ग से होते हुए श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर छावनी पर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाएं सिर पर 1100 कलश धारण कर चल रहीं थीं।