करपी: NH-33 पर किन्दुई गांव के समीप 45 वर्षीय व्यक्ति को बस ने रौंदा, व्यक्ति की घटनास्थल पर हुई मौत
Karpi, Arwal | Feb 23, 2024 शुक्रवार को NH-33 पर किन्दुई गांव के समीप 45 वर्षीय विजेंद्र पासवान को जहानाबाद की ओर से आ रही बस ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही विजेंद्र की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक भी बस चालक था और छुट्टी में घर आया हुआ था। सड़क पार करते समय विजेंद्र को बस ने रौंद दिया।