करपी: NH 33 मिर्जापुर के समीप जानवर को बचाने के क्रम में बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त, इलाज के लिए लाया गया किंजर अस्पताल
Karpi, Arwal | Feb 20, 2024 आज दोपहर 2 बजे NH 33 मिर्जापुर गांव के समीप जहानाबाद की ओर जा रहा बाइक सवार जानवर को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए किंजर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दी।