करपी: किंजर 10+2 इन्टर स्तरीय विद्यालय मैट्रिक परीक्षा केंद्रों पर एक मुन्ना भाई को किया गया गिरफ्तार
Karpi, Arwal | Feb 20, 2024 मैट्रिक परीक्षा के 5 वां दिन किंजर 10+2 इन्टर स्तरीय विद्यालय मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर, जहानाबाद निवासी मुन्ना भाई राकेश कुमार को सोनू कुमार नामक परीक्षार्थी के जगह पर परीक्षा देते पकड़ा गया। केन्द्राधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि विक्षक मो0 मोकिम ने जांच के क्रम में परीक्षा भवन से पकड़ा। पकड़े गए मुन्ना भाई को किंजर पुलिस को सौपा गया है।