नगर भितरवार के पुराना नगर परिषद भवन गिराय जाने को लेकर पार्षद पति रघुवीर सिंह यादव आए सामने। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने मनमर्जी से धराशाई करवा दिया भवन। भवन को लेकर परिषद में कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया और ना ही पास किया गया। पार्षद पति ने जांच की मांग को लेकर सीएमओ रीता कैलासिया को दिया ज्ञापन।