धमतरी: श्यामतराई के ग्रामीणों ने कहा, उद्योग के लिए नहीं देंगे जमीन
ग्राम पंचायत श्यामतराई के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित शासकीय जमीन को औद्योगिक लघु वनोपज प्रसंकरण के लिए सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा कार्य करना प्रस्तावित किया गया है। बताया कि उस जमीन पर पंचायत द्वारा शासन के योजनानुसार गौठान निर्मित है, एवं शेष भूमि पर चारागाह, मुक्तिधाम, मणिकंचन केंद्र, शासकीय शौचालय निर्मित है।