धार: धार में स्कूल बसों और मैजिक वाहनों की जांच, आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों में जाकर की कार्रवाई
Dhar, Dhar | Jun 23, 2025 धार में स्कूल बसों और मैजिक वाहनों की जांच, आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों में जाकर की कार्रवाई।सोमवार दोपहर करीब 3;20 पर धार शहर में आरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूल वाहनों की चेकिंग की। यह कार्रवाई शहर के विभिन्न स्कूलों में जाकर की गई, जहां स्कूल के अंदर और बाहर खड़े वाहनों की सघन जांच की गई।