रामगढ़: गोविंदगढ़ में 5 बोरवेल से केबल और मोटर का सामान चोरी, थाने में मामला दर्ज, किसानों ने चोरों को पकड़ने की मांग की
Ramgarh, Alwar | Sep 12, 2025 गोविंदगढ़ में चोरों ने गत रात्रि खेतों में सिंचाई के लिए लगे 5 बोरवेल से तांबे की केबल और उपकरण चुरा लिए। चोर करीब 800 मीटर केबल, मोटर से जुड़े उपकरण और औजार चोरी कर ले गए। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बाद जब किसान खेतों में पहुंचे, तब चोरी का पता चला। पीड़ित किसानों ने गोविंदगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।