करहल: करहल क्षेत्र निवासी बाइक सवार को सैफई में डंफर ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
करहल थाना क्षेत्र के नगला दिक्क निवासी अमीर सिंह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंफर ने उनको टक्कर मार दी जिससे अमीर सिंह की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां उनके शव का डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।