बरेली: बरेली से कछला गंगा घाट जाने वाले कावड़ियों के लिए जगह-जगह प्रसाद और भंडारे का आयोजन
बरेली से कछला गंगा घाट जाने वाले कावड़ियों के लिए जगह-जगह प्रसाद और भंडारे का आयोजन।यात्रा मार्ग पर प्रमुख स्थानों जैसे कि बरेली शहर, सुभाषनगर, बिथरी चैनपुर,रामगंगा और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों की सेवा में स्थानीय लोग तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। भंडारों में हलवा-पूड़ी, चने, फल, शरबत, ठंडा पानी, और विश्राम के लिए छायादार टेंट लगाए गए हैं।