लोहरदगा: रियाडा मोड़ स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर भव्य भंडारा आयोजित, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
लोहरदगा शहर के रियाडा मोड़ पर स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा मंगलवार को पूरे दिन चला और शाम 6:00 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।