कामडारा प्रखंड क्षेत्र के टुरुण्डू पंचायत के अंतर्गत गांव पोजे दुग्गाटोली मे बीती शुक्रवार की रात को जंगली हाथियों ने ग्रामीण डुड़ू तोपनो के कच्चे मकान को ध्वस्त कर दिया।वहीं आज शनिवार को उक्त भुक्तभोगी परिवार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात वन प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।