सनावद: सनावद में 21 अक्टूबर को भगवान महावीर स्वामी का 2552वां मोक्ष कल्याणक पर्व धूमधाम से मनेगा
सनावद नगर में चातुर्मासरत युगल मुनिराज मुनि श्री विश्वसुर्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाणोत्सव 21अक्टूबर को मनाया जाएगा।प्रतिवर्ष जहां कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन हिन्दू धर्मावलंबी दीपावली पर्व मनाते हैं,वहीं जैन धर्म में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस मनाया जाता है।