इंदौर: चार गुना मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वालो पर क्राइम ब्रांच ने किया प्रकरण दर्ज, शेयर मार्केट में मुनाफे का दिया लालच
Indore, Indore | Sep 12, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच को फरियादी महेश द्वारा शिकायत की गई थी की शेयर मार्केट में चार गुना मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर दो लोगो द्वारा चार करोड़ों से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। जिस पर क्राइम ब्रांच ने फरियादी की शिकायत पर दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों ने एप के माध्यम से शेयर मार्केट में रुपए लगवाए और जब रुपए निकालने की बारी आई तो फोन नंबर बंद कर लिया।