इंदौर: नाबालिक के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ ब्लैकमेलिंग का प्रयास, पीड़िता का सीनियर निकला आरोपी, आलोक नगर की घटना
Indore, Indore | Sep 12, 2024 इंदौर के आजाद नगर थाने में एक नाबालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उसके नाम पर इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अज्ञात आरोपी द्वारा उसके अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर, उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। वही पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी लड़की के स्कूल में ही पढ़ने वाला सीनियर छात्र है, जिसको हिरासत में लिया है, जो पीड़िता के आसपास ही रहता है।