करपी: 10+2 उच्च विद्यालय किंजर में मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को दिलाई गई शपथ
Karpi, Arwal | Jan 25, 2024 मतदाता जागरूकता दिवस के मौके पर कुर्था विधानसभा क्षेत्र के 10+2 उच्च विद्यालय किंजर में बूथ संख्या 67 एवं 68 पर BLO इन्द्रजीत कुमार एवं रजनीश कुमार के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है।