करपी: अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ उपभोक्ताओं ने करपी बस स्टैंड पर विद्युत विभाग के अधिकारियों का फूंका पुतला
Karpi, Arwal | Jan 24, 2024 अनियमित विद्युत आपूर्ति के विरोध में करपी बस स्टैंड पर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंककर विरोध जताया। उपभोक्ताओं ने कहा कि आवेदन देने पर भी बिजली बिलों का सुधार नहीं किया जाता। यदि बिजली विभाग अपने रवैये में सुधार नहीं लाता है तो तेज आन्दोलन किया जाएगा।