मेड़ता: मेड़ता के जसनगर क्षेत्र में अवैध बजरी खनन में प्रयुक्त ₹3 करोड़ के जेसीबी और डंपर किए गए ज़ब्त
Merta, Nagaur | Jan 27, 2026 मेड़ता के जसनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जसनगर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि पुलिस ने बजरी का अवैध खनन व परिवहन कर रहे जेसीबी व डंपरों को जप्त किया है,जिनकी बाजार में कीमत ₹3 करोड रुपए है।