पटना ग्रामीण: फर्जी कंपनी बनाकर 18 करोड़ रुपये की ठगी, साइबर थाने में मामला दर्ज
पटना में फर्जी कंपनी के जरिए 18 करोड रुपए ठगी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पटना के साइबर थाने में कंपनी के मालिक पर केस दर्ज हुआ है। सोमवार शाम 7:00 बजे साइबर थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी के प्रमोशन में बिहार सरकार के एक मंत्री और गोल्डमैन भी शामिल हुए थे।