इकौना: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित दिवस के अवसर पर सीएससी इकौना मे गर्भवती महिलाओं को किया गया फल वितरित
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित दिवस के अवसर पर सीएससी इकौना के अधीक्षक डॉ० अंकित अग्रवाल के निर्देशन में आने वाली गर्भवती महिलाओं को महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ० पूनम मौर्या द्वारा फल वितरित किया गया । इस मौके पर काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं उपस्थिति रही । इस अवसर पर ड्यूटी पर स्टाफ नर्स, वरिष्ठ लिपिक जे०पी०गौतम ,दिवाकर शुक्ला आदि मौजूद रहे