इकौना: कंजड़वा छोटी नहर पुल के नीचे होमगार्ड का मिला शव, सूचना पर पहुंची पुलिस
श्रावस्ती जनपद में कंजड़वा छोटी नहर पुल के नीचे मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड की लाश मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।