निम्बाहेड़ा: विधायक कृपलानी ने कहा, डोटासरा का बयान संसदीय परंपराओं के खिलाफ है
निम्बाहेड़ा विधायक व पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा अध्यक्ष पर दिए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की घोर अवहेलना बताया। कृपलानी ने कहा कि विधानसभा कोई निजी स्थान नहीं बल्कि लोकतंत्र का मंदिर है और पारदर्शिता इसकी मूल पहचान है।