फरीदाबाद: होली पर्व के लिए फरीदाबाद में पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए आदेश
पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं। पुलिस की सार्वजनिक स्थानों व भीड़भाड़ वाले बाजारों पर कड़ी नजर रहेगी। असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में लगातार गस्त करने के दिशा निर्देश दिए है।