अयोध्या। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे विकासखंड परिसर रुदौली में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 36 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनकी सुविधा, सम्मान व आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।