जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के तारगहना गांव निवासी 60 वर्षीय कान्ता सोनकर की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई राजेश कुमार सोनकर ने थाने पर लिखित सूचना दी है। आपको बता दें कि 8 जनवरी को कान्ता सोनकर साइकिल से गांव में मछली बेचकर घर लौट रहे थे।