बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, एक व्यक्ति की हुई मौत व 2 लोग हुए घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में तेज रफ्तार बोलेरो कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक को अपनी जान गंवानी पड़ गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।