बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलिहा गांव के पास 4 पहिया गाड़ी की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार मां और बेटा दोनों घायल हो गएं हैं। सूचना पर पहुंची डायल UP 112 पुलिस नें दोनों घायलों को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। दोनों घायल बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतवन गांव के निवासी हैं।