मंगोलपुरी में विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार चौहान का विशाल रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें जनता के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि मंगोलपुरी में बीजेपी की जीत पक्की है। राजकुमार चौहान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे उनके मान-सम्मान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रचंड मतों से जीतेगी।